HighlightChampawat News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई नाली भूमि में लगाई गई भांग को किया नष्ट

चंपावत में भांग की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बुधवार को कई नाली भूमि में लगाई गई भांग को नष्ट किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भांग की खेती ना करने के लिए जागरूक किया।

पुलिस ने भांग की खेती को किया नष्ट

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस के द्वारा चंपावत जिले में अवैध रूप से लगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया जा रहा है। लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लोहाघाट के ग्राम थुवा मेहरा क्षेत्र में लगभग 12 नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया।

भांग की खेती ना करने के लिए किया जागरूक

एसएचओ द्वारा ग्राम वासियों को भांग की खेती के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए भांग की खेती न करने हेतु जाकरूक किया गया। इसके साथ ही अवैध भांग की खेती को करने के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।

एसएचओ अशोक कुमार ने कहा जो व्यक्ति अवैध भांग की खेती करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा। पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी कोतवाल हेमंत सिंह कठेत के नेतृत्व में पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में कई नाली भूमि में लगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें