UttarakhandHighlight

युवाओं के लिए अच्छी खबर, गोपेश्वर और कोटद्वार में जल्द लेंगे पासपोर्ट कार्यालय

पौड़ी और चमोली के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलने जा रहे हैं. जिससे दोनों जिलों के छात्रों और युवाओं को सुविधा मिलेगी. गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की है।

गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि दोनों जिलों में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं, पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगी और उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी और समय के साथ-साथ धन की भी बचत होगी।

युवाओं को मिलेगी सुविधा

सांसद बलूनी ने कहा कि पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओं को पूरा करने का है। विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने उनके अनुरोध को सकारात्मक रूप में लिया है और भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें