Almora NewsHighlight

खेल प्रैक्टिस के लिए रात को भी सुचारु रहेगा स्टेडिम, धामी सरकार ने दी खिलाडियों को सौगात

खेल मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में करीब चार करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यो का लोकापर्ण किया। खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब रात में भी खिलाडियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा.

रात में भी खिलाडी स्टेडियम में कर सकेंगे प्रैक्टिस

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पूर्व में खिलाडियों की यह मांग रहती थी कि उन्हें रात में भी अपने खेल प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए। ऐसे में स्टेडियम में रात्रि में खेल अभ्यास नही हो पाने से खिलाडियों के खेल पर प्रभाव भी पड़ता था. लेकिन अब रात में भी खिलाडियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा. यहां पर हमारे बच्चे और विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपने-अपने खेलों से संबंधित प्रैक्टिस कर सकेंगे। इससे जहां एक और उनकी खेल प्रतिभा निखरेगी तो वहीं वह अपने खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

खेल मैदानों को बेहतर बनाने के लिए सरकार कर रही काम

खेल मंत्री ने कहा की स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में सुदृढ़ीकरण को लेकर घोषणा की गई थी. जिसे की आज पूरा करने के साथ ही खिलाडियों को समर्पित किया गया है. उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को बेहतर बनाने की और राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने उदीयमान योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, नौकरी में आउट ऑफ टर्न जॉब, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों के लिए सरकारी नौकरी, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई व्यवस्थाएं की हैं।

स्थानीय बच्चों को भी मिलेगा लाभ

खेल मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में सुधारीकरण के कार्यों से हमारे खिलाडियों के साथ ही स्थानीय बच्चों को भी लाभ मिलेगा. खिलाड़ी अपने खेल को और बेहतर कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त हम लगातार खेल अवस्थापनाओं को विकसित रहे हैं. इस वर्ष राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है. राज्य के लिए यह बड़ा ही गर्व का विषय है।राष्ट्रीय खेलों को बेहतर और यादगार बनाने के लिए खेल विभाग प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं. हमारी कोशिश है कि जिस तरह हम उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जानते हैं वैसे ही हम इसे खेल भूमि के नाम से जानें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें