Haridwar NewsBig News

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में बंद रहेंगे स्कूल, जानें किन तारीखों तक नहीं लगेगी क्लास

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं. आदेश के मुताबिक हरिद्वार में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से बाहरवीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 27 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रहेंगे. हरिद्वार के जिलाधिकारी ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए है.

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में बंद रहेंगे स्कूल

बता दें 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ हो गया है. ऐसे में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं. कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है. कांवड़ियों के आवागमन के लिए सड़कें बंद होने की संभावना को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है. हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के मुताबिक कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से दो अगस्त 2024 तक संचालित है।

DM ने जारी किए आदेश

जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने के तथा सड़क मार्गों पर काफी भीड़ होने की संभावना है. जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन के लिए मार्ग बन्द और कई रूट डायवर्ट किये गए हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये आदेश जारी किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें