Udham Singh Nagar NewsBig News

घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले कई जोड़े, नौ लोग अरेस्ट

उधम सिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर देह व्यापार में सम्मिलित तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है आज़ाद नगर ट्रांजिट कैम्प निवासी महिला के घर में सेक्स रैकेट चल रहा था. मौके से पुलिस ने पांच पीड़ितों का रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

आपत्तिजनक हालत में मिले कई जोड़े

एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने एंटी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग के साथ मिलकर थाना ट्रांजिट कैंप मैं अनैतिक व्यापार के सम्बन्ध मे छापा मारी की कार्यवाही की. छापेमारी में पाया गया कि आज़ाद नगर ट्रांजिट कैम्प निवासी एक महिला द्वारा घर पर अनैतिक व्यापार का कार्य कराया जा रहा है. मोके पर दबिश देने पर पाया कि घर के अन्दर कमरों के अंदर कुछ महिला ओर पुरुष आपत्तिजनक हालत में है. पुलिस ने मौके से छह पुरूष समेत तीन महिलाओं को 6500 रुपए की नगद धनराशि के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से आपत्ति जनक सामग्री भी बरामद की है.

नौ लोग अरेस्ट

आरोपियों की पहचान अर्शदीप पुत्र (24) निवासी पंजाब, राजेश कुमार यादव (26) पुत्र मूल निवासी बरेली हाल निवासी हल्द्वानी, हरीश गैरोला (24) निवासी टिहरी मोहन लाल (20) निवासी ऊधम सिहं नगर, हरीश कुमार (30) निवासी पंजाब, नरेन्द्र (30) निवासी पंजाब, लक्ष्मी (35) हाल निवासी आजाद नगर थाना ट्राजिट कैम्प मूल निवासी कोलकात्ता, प्रिया (33) निवासी ऊधम सिहं नगर, कमलेश (45) निवासी उधम सिंह नगर मूल निवासी बरेली के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें