Dehradun NewsBig News

आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, बोले बारिश के कारण यातायात न हो बाधित, अलर्ट रहे अधिकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की ओर से जारी किए भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद औचक निरीक्षण के लिए राज्य आपदा परिचालन केन्द्र पहुंचे, इस दौरान सीएम ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे निरन्तर जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखें। निरीक्षण के दौरान सीएम ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून से फोन के माध्यम से वार्ता कर बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, विद्युत और पेयजल की उपलब्धता तथा जलभराव के बारे में जानकारी ली। सीएम ने नदियों के जल स्तर पर नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए.

जिलाधिकारियों को दिए यातायात बाधित न होने के निर्देश

सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण यातायात बाधित न हो, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र खुलवाया जाए। जल भराव की स्थिति में निकासी की उचित व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों के जल स्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाए।

संवेदनशील इलाकों पर रहे अधिकारियों की नजर

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, अत्यधिक बारिश एवं आपदा ग्रस्त वाले इलाकों को लेकर विशेष नज़र बनाए रखें। सीएम धामी ने कहा कि आपदा को लेकर किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने रिस्पांस टाइम कम से कम रखने के भी निर्देश दिये।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें