Haridwar NewsBig News

बारिश ने मचाई रुड़की में तबाही, लोगों के घरों में घुसा पानी, जलमग्न हुआ शहर

हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से रुड़की की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है. कई लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है. जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.

haridawr news
बारिश ने मचाई रुड़की में तबाही

चारों तरफ पानी ही पानी से शहर जलमग्न हो गया है. जिससे देहरादून-रुड़की हाईवे बाधित हो गया है. सड़कों में पानी भरने से वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है.

haridawr news
बारिश ने मचाई रुड़की में तबाही

बता दें शहर के जलमग्न होने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है. लोग पैदल चलकर वाहनों को नालों से पार करा रहे हैं. बता दें मानूसन की बारिश ने आला अधिकारी और प्रशासन के दावों की पोल कर रख दी है.

haridawr news
बारिश ने मचाई रुड़की में तबाही

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जिले में कहीं-कही बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

haridawr news
बारिश ने मचाई रुड़की में तबाही

वहीं, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिले में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

haridawr news
बारिश ने मचाई रुड़की में तबाही

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें