Entertainment

Kalki 2898 AD Box Office Day 25: फिल्म की नहीं थम रही रफ्तार, ‘कल्कि 2898 एडी’ ने अब तक कर डाली इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी'(Kalki 2898 AD) थमने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो गए है। बावजूद इसके फिल्म ने सिनेमाघरों में पकड़ बनाई हुई है। तीसरे हफ्ते भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस वीकेड़ एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। ऐसे में चलिए जानते है कि फिल्म ने कितनी कमाई की है।

kalki 2898 ad collection day 1

Kalki 2898 AD ने 600 करोड़ का आंकड़ा किया पार

‘कल्कि 2898 एडी‘ ने को वीक डेज में कमाई करने में थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी लेकिन वीकेंड में कमाई में उछाल देखने को मिला। 25 दिनों में फिल्म ने टोटल 616.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में फिल्म अब 650 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तरफ बढ़ रही है।

amitabh bachchan

वीकेंड पर कैसा रहा हाल (Kalki 2898 AD Box Office Day 25)

फिल्म ने रिलीज हफ्ते में काफी धमाकेदार कमाई की थी। कमाई की ओर नजर डालें तो तीसरे वीकेंड में शुक्रवार को फिल्म ने 2.9 करोड़ का कारोबार किया। तो वहीं शनिवार को कमाई से कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म ने शनिवार को 6.1 करोड़ तो वहीं रविवार को 8.4 करोड़(Kalki 2898 AD Box Office Day 25) का कारोबार किया। ऐसे में फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Kalki 2898 AD deepika padukone look out

फिल्म की कहानी (Kalki 2898 AD Story)

फिल्म फ्यूचर की दुनिया दिखाती है। जो माइथोलॉजिकल ड्रामा महाभारत से जुड़ी हुई है। फिल्म में बुराई औऱ अच्छाई में जंग दिखाई गई है। इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स और विजुअल्स भी काफी अच्छे है। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें