Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में कांवड़ियों का आगमन शुरू, फील्ड में उतरे SSP, कमांड रूम मे जाकर देखी स्थिति

हर साल श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा निकाली जाती है. बता दें इस साल कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है. जो 19 अगस्त को समाप्त होगी. इस दौरान भोले बाबा के भक्त पवित्र नदियों से गंगाजल लाकर कई किलोमीटर पैदल चलकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. इसके बाद ही कांवड़ यात्रा पूरी मानी जाती है. कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी है. हरिद्वार में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है.

हरिद्वार में कांवड़ियों का आगमन शुरू

22 जुलाई से कावंड़ यात्रा का प्रारंभ होना है. अलग-अलग राज्यों से शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए अभी से हरिद्वार पहुंचने लगे हैं. कांवड़ मेले की शुरुआत में ही हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने फील्ड में उतरकर तैयारियों को परखा. एसएसपी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्थाओं का फ्लोर टेस्ट करते हुए प्वाइंट टू प्वाइंट जाकर कमियां जानी इसके साथ ही जवानों में जोश भरा.

SSP ने फील्ड में उतरकर परखी व्यवस्था

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर पैदल कांवड़ियों को नहर पटरी पर भेजने के आदेश दिए. इसके साथ ही कमांड रूम में जाकर स्क्रीन पर कांवड़ियों और पुलिस जवानों की स्थिति देखी. एसएसपी ने कहा धीरे-धीरे धर्मनगरी हरिद्वार श्रावण कांवड़ के रंग में रंग रही है. इसके साथ ही कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ड्यूटी पर नियुक्त जवानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें