Uttarkashi NewsBig News

पहाड़ी से सड़क पर गिरे भारी भरकम बोल्डर, मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के चलते उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर सैंज के पास मलबा और पत्थर आने के कारण बाधित हो गया है। गनीमत रही कि सड़क पर उस दौरान कोई आवाजाही नहीं कर रहा था. वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

भारी बारिश के कारण प्रदेश में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर सैंज के पास भारी मात्रा में मलबा और भारी भरकम बोल्डर आने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। सूचना पर बीआरओ की टीम के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है. वहीं बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत पातालगंगा टनल के छोर पर मलबा आने के कारण रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास टनल अवरुद्ध हो गया था। जिसे करीब 11 बजे खोल दिया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दी सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें