Champawat NewsHighlight

लोहाघाट विधायक ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा, बादल फटने से मची थी तबाही

चंपावत के लोहाघाट में बीते दिनों पहले बादल फटने से मची तबाही से पाटी ब्लॉक के लधीया घाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत साल, माछियाड और चौड़ापिता में आपदा जैसे हालत पैदा हो गए थे. क्षेत्र में कई पैदल पुलिया ,घराट, रास्ते, पेयजल योजनाएं और खेत तक बह गए थे. जिससे ग्रामीणों को भारी नुक्सान पहुंचा था. रविवार को लोहाघाट विधायक ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया.

विधायक ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा

आपदा का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र मे पहुंचकर मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का जायज़ा लिया. इसके साथ ही आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक ने मौके से ही अधिकारियों को जल्द से जल्द आपदा का आंकलन कर ग्रामीणों को मुआवजा देने के निर्देश दिए.

CM से की जाएगी आपदा के मानकों में बदलाव की मांग : MLA

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह अपनी जनता के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा जल्द मुख्यमंत्री से भी आपदा के मानकों में बदलाव करने की मांग की जाएगी. वहीं ग्रामीणों द्वारा विधायक को क्षेत्र में हुए भारी नुकसान की जानकारी दी गई. मालूम हो बादल फटने से इन क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें