HighlightHaridwar News

बंद मकान में वारदात को अंजाम दे रहे थे चोर, मकान मालिक ने फोन पर देखा लाईव तो भेज दी पुलिस फिर…

रूड़की में चोरों द्वारा एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की घटना सामने आई है। चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना को मकान मालिक ने अपने फोन पर लाइव देखा और पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।

सैन्य कर्मी के बंद पड़े घर में हुई चोरी

रुड़की में पूर्व सैन्य कर्मी के बंद पड़े घर से चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना के वक्त सैन्यकर्मी परिवार सहित देहरादून स्थित सरकारी आवास में थे। उन्होंने चोरी की घटना अपने घर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मोबाईल पर देखी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। वो खुद भी रुड़की आ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की है।

फोन पर देखा कुछ लोग गेट कर रहे हैं बंद

मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी सुनील भदोला ने बताया कि वो एक्स आर्मी मैन हैं। रिटायर होने के बाद मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस देहरादून में कार्यरत है। शुक्रवार को वो देहरादून अपने सरकारी आवास पर थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अपने मोबाइल पर देखा कि उनके घर में कुछ अज्ञात व्यक्ति गेट बंद रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत 112 पर दी। जिसके बाद वो खुद भी देहरादून से अपनी कार से दोपहर करीब 3:30 बजे रुड़की पहुंचे। पुलिस स्टेशन पहुंच उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घर के अंदर का हाल देख उड़ गए होश

जब वो अपने घर पहुंचे तो जो नजारा उन्होंने घर में देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि घर के अंदर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। घर में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। इसके साथ ही घर में रखी 30 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात भी गायब थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस ने दावा किया है कि वो आरोपियों की शिनाख्त कर जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें