Big NewsTrending

Crowdstrike : क्राउड स्ट्राइक क्या होता है ? कहीं आपका भी कंप्यूटर इसका शिकार तो नहीं है ?

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई एक गड़बड़ी से हंगामा मचा हुआ है। दुनिया मानों थम सी गई हो। हालात ये हैं कि दुनिया भर में भारत समेत कई देशों में जहां विमान सेवाएं प्रभावित हुईं हैं तो आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक ये समस्या क्राउडस्ट्राइक (Crowdstrike) की वजह से आई है। आइए समझते हैं कि आखिर ये क्राउड स्ट्राइक क्या है और इसके चलते समस्या कैसे आई ?

माइक्रोसॉफ्ट में गड़बड़ी, बंद हो रहे सिस्टम

क्राउडस्ट्राइक की वजह से दुनियाभर के लाखों करोड़ों माइक्रोसॉफ्ट विंडोज कंप्यूटर बुरी तरह से प्राभावित हुए हैं। दुनियाभर के सिस्टम में यह खराबी क्राउड स्ट्राइक के एक अपडेट के बाद शुरू हुई। इस अपडेट के बाद माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सपोर्ट वाले अधिकांश डिवाइस चलते चलते क्रैश हो रहे हैं। यूजर्स के सामने लैपटॉप पर अचानक से ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही है और लैपटॉप रिकवरी मोड पर चला जा रहा है। 

क्या है क्राउड स्ट्राइक? (What is Crowd Strike)

दरअसल क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। यह दुनियाभर के अधिकांश कंप्यूटर और लैपटॉप्स  के लिए एक एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन बनाती है। क्राउड स्ट्राइक का एक प्रोडक्ट है जिसका नाम है – Falcon। मिली जानकारी के मुताबिक इसी आईटी प्रोडक्ट में एक बड़ा एरर आया जिसके चलते ये समस्या उत्पन्न हुई। माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियरों के मुताबिक क्राउडस्ट्राइक अपने यूजर्स को क्लाउड बेस्ड एंडपॉइंट प्रोटेक्शन सॉल्यूशन देती है। कंपनी का Falcon प्रोडक्ट नेटवर्क पर मैलिशियस यानी वायरस वाली फाइल्स का पता लगाता है।

ये मैलिशियस फाइल्स का पता लगाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल करता है। बता दें कि फॉल्कन एंडपॉइंट सिक्योरिटी कर सकता है फिर चाहे सिस्टम ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन। आज इसी फॉल्कन में एक ताजा अपडेट किया गया जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी आ गई। इस अपडेट के बाद माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सपोर्ट वाले अधिकांश डिवाइस क्रैश हो रहे हैं। यूजर्स के सामने लैपटॉप पर अचानक से ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही है और लैपटॉप रिकवरी मोड पर चला जा रहा है। 

उधर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वो इस परेशानी पर काम कर रहा है। काफी हद तक गड़बड़ियों को दुरुस्त कर लिया गया है। कई सर्वर काम कर रहें हैं। बची हुई गड़बड़ी को भी जल्द दूर कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें