Haridwar NewsBig News

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम, आदेश जारी

कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस तैयारियों की जुटा हुआ है. इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश की तर्ज में उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ रही दुकानों, होटल और ढाबे वालों को रेट लिस्ट के साथ ही दुकान के मालिक का नाम भी लिखना होगा. इसे लेकर हरिद्वार पुलिस ने आदेश भी जारी कर दिए हैं.

यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबालने कहा कि ‘कांवड़ की तैयारियों को लेकर हमने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबों, रेस्टॉरेंट और फेरीवालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी दुकानों पर मालिक का नाम लिखेंगे. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. एसएसपी ने कहा कई बार इसकी वजह से विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है, जिसे देखते हुए हमने यह फैसला लिया है.’

प्याज-लहसुन का खाना परोसने पर हुआ था विवाद

बताते चलें बीते दिनों पहले हरिद्वार में कुछ कांवड़ियों को ढाबे में प्याज और लहसुन का खाना परोस दिया था. जिसके बाद कांवड़ियों ने जमकर हंगामा काटा था. किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया था. इसके बाद ही हरिद्वार पुलिस ने ये फैसला लिया है. इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान सभी ढाबा और होटलों में प्याज और लहसुन का खाना ना परोसने और मांसाहार भोजन ना बनाने के निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें