Dehradun NewsHighlight

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला घर से गायब, नहीं मिल रहा कोई सुराग

देहरादून के नेशविला रोड निवासी एक महिला सात जुलाई को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई. इस संबंध में महिला के परिजनों ने पुलिस को भी तहरीर दी है. जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला घर से गायब

महिला के परिजनों के अनुसार मीना देवी असवाल (42) पत्नी जयपाल सिंह निवासी नेशविला रोड मूल निवासी जौनपुर टिहरी अपने घर से सात जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे कहीं चली गई थी. उसके बाद से महिला का कुछ पता नहीं है. महिला के तीन बच्चे हैं. मामले को लेकर महिला के परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराई है. लेकिन महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

महिला के परिजनों का कहना है कि मामले को लेकर हमने पुलिस थाने चौकी हर जगह इसकी तहरीर दे है. मगर अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं. उन्हें डर सताने लगा है की कोई अनहोनी ना हो जाए. महिला के गायब होने के बाद से उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें