Big NewsDehradun News

Dhami cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक हुई शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक सचिवालय में शुरू हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में हो रही है।

धामी कैबिनेट की बैठक हुई शुरू

धामी कैबिनेट की बैठक सचिवालय में शुरू हो गई है। कैबिनेट की बैठक में आपदा मुआवजा राशि में वृद्धि, भूजल पर टैक्स, पिरूल के दाम में इजाफा आदि मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही गृह, आवास, शहरी विकास आदि विभागों के प्रस्ताव आ सकते हैं।

विधानसभा मानसून सत्र की तारीखों का हो सकता है ऐलान

माना जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र को लेकर फैसला लिया जा सकता है। बैठक में मानसून सत्र देहरादून में कराया जाएगा या देहरादून में इसको लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही मानसून सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें