HighlightDehradun News

बाबा बौखनाग की डोली निकली अयोध्या दर्शन के लिए, सीएम धामी ने खुद कंधा देकर डोली को किया रवाना

मंगलवार को परेड ग्राउंड में बाबा बौखनाग की डोली के अयोध्या धाम भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। सीएम धामी ने बाबा बौखनाग की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। सीएम ने बाबा बौखनाग की डोली को खुद कंधा देकर अयोध्या के लिए रवाना किया।

बाबा बौखनाग की डोली अयोध्या भ्रमण पर

बाबा बौखनाग की डोली अयोध्या भ्रमण पर निकली है। सीएम धामी ने मंगलवार को डोली की पूजा अर्चना कर खुद डोली को रवाना किया। सीएम धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग महाराज के आशीर्वाद से सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ था। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि घोषणा के अनुरूप वहां पर उनके भव्य मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया है।

baba baukhnag
परेड ग्राउंड में बाबा बौखनाग की डोली

हमारी बाबा बौखनाग के प्रति गहरी आस्था

सीएम ने बाबा बौखनाग डोली समिति के सदस्यों का स्वागत किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी बाबा बौखनाग के प्रति गहरी आस्था है। बाबा की कृपा पूरे उत्तराखंड पर है। बाबा की कृपा के कारण ही सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों का सकुशल रेस्क्यू किया जा सका था। बाबा को याद करने से ही सिलक्यारा टनल हादसे में हमें रास्ता मिला था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें