HighlightUttarakhand

CS ने की चारधाम यात्रा की Carrying Capacity को लेकर तैयार की गई अध्ययन रिपोर्ट पर चर्चा, दिए ये निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में आईआईएम रोहतक के निदेशक और उनकी टीम द्वारा चारधाम यात्रा की Carrying Capacity और SOP को सुधारने तथा श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को अधिक से अधिक सुखद, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तैयार की गई अध्ययन रिपोर्ट पर बैठक कर चर्चा की।

स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने को लेकर की चर्चा

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए बनने वाले एक्शन प्लान के लिए चारों धामों की Carrying Capacity के सटीक आकलन का प्रयास किया जाए। एक्शन प्लान में श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था, यात्रा के प्रभावी प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग तथा स्थानीय इकोलॉजी को संरक्षित करते हुए स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने जैसे मुद्दों का विशेष ध्यान रखा जाए।

CS ने दिए सड़कों की स्थिति में सुधार के निर्देश

मुख्य सचिव ने एक्शन प्लान में सड़कों की स्थिति में सुधार, ट्रैफिक जाम, कपाट खुलने के बाद धामों में प्रथम 40 दिनों में ओवरक्राउडिंग की समस्या के समाधान एवं श्रद्धालुओं के फीडबैक की व्यवस्था को प्रमुखता से रखने के निर्देश दिए। बैठक में श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को सरल बनाने के लिए Radio Frequency Identification (RFID) card based registration system तथा AADHAR based registration पर भी चर्चा की।

SMS Weather Update System लागू करने के दिए निर्देश

इसके साथ ही बैठक में चारधाम यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत एक SMS Weather Update System लागू करने, यात्रा रुट पर पीपीपी मॉडल या CSR के तहत मेडिकल सुविधा प्रदान करने, धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए Batch Wise दर्शन व्यवस्था को लागू करने और पार्किंग कैपेसिटी की समीक्षा करने पर भी चर्चा की गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें