HighlightDehradun News

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व, कहा- तापमान को नियंत्रित करने के लिए करें पौधारोपण

प्रदेश में आज धूमधाम से हरेले का त्यौहार मनाया जा रहा है। जगह-जगह हरेला पर्व मनाया जा रहा है चाहे राजनीतिक पार्टियों हो या फिर सामाजिक संगठन हो सभी बढ़-चढ़कर इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। आज कांग्रेस ने भी हरेले के अवसर पर पौधारोपण किया।

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

कांग्रेस ने आज गांधी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का ये दिन हमारे पूर्वजों ने प्रकृति को समर्पित किया है। आज के दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है।

तापमान को नियंत्रित करने के लिए करें पौधारोपण

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश और दुनिया में तापमान कितनी तेजी से बढ़ रहा है। उसको नियंत्रित करने के लिए पेड़ों को लगाना आवश्यक है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम सब बढ़-चढ़कर पौधारोपण करें। ताकि भविष्य में जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है और बहुत सारे मौसम में परिवर्तन आ रहे हैं उनको नियंत्रित किया जा सके।बच्चे, बूढ़े, जवान सभी को पेड़ लगाने में सहयोग करना चाहिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें