Big NewsUttarakhand

दिल्ली में बनाया जा रहा केदारनाथ मंदिर, पेम्फलेट पर छपी रेट लिस्ट देख आंखे रह जाएंगी फटी की फटी

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर को बनाने को लेकर उत्तराखंड में विरोध देखने के मिल रहा है। केदारनाथ धाम ट्रस्ट द्वारा दिल्ली में बनने वाले मंदिर के लिए एक रेट लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में मंदिर का ट्रस्टी बनने, पत्नी के साथ ट्रस्टी बनने और आजीवन मेम्बरशिप का रेट बताया गया है।

दिल्ली में बनाया जा रहा केदारनाथ मंदिर

दिल्ली में बनाए जा रहे केदारनाथ मंदिर को लेकर विवाद बढ़ता देख मंदिर के ट्रस्ट्री सुरेंद्र रौतेला सामने आए। उन्होंने मंदिर का नाम बदलने की बात कही है। लेकिन इसके साथ ही ये भी कहा है कि मंदिर का निर्माण जरूर करवाया जाएगा। उन्होंने केदारनाथ धाम दिल्ली का नाम बदलकर केदारनाथ मंदिर करने की बात कही है।

रेट लिस्ट देख आंखे रह जाएंगी फटी की फटी

केदारनाथ धाम ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के बुराड़ी में बनाए जा रहे मंदिर के लिए एक पेम्फलेट ट्रस्ट द्वारा ही जारी किया गया है। जो कि अब चर्चाओं का विषय बन गया है। इसमें बताया गया है कि मंदिर का ट्रस्टी बनने के लिए कितने पैसे देने हैं। पत्नी के साथ ट्रस्टी बनने के कितने पैसे हैं और आजीवन मेम्बरशिप कैसे मिलेगी। यानी कि एक तरीके से रेट लिस्ट जारी की गई है।

मंदिर ट्रस्ट द्वारा तय की गई है राशि

  • 1,01,000 रूपए में साधारण ट्रस्टी।
  • पति-पत्नी सहित 1,51,000 रूपए में ट्रस्टी।
  • पीढ़ी-दर-पीढ़ी ट्रस्टीशिप रहेगी।
  • 1100 ट्रस्टी बनने के बाद या 5 लाख की ट्रस्टीशिप राशि होने पर ट्रस्टीशिप त्यांतरित कर सकते हैं। बाकी राशि आपको वापस मिल जाएगी। लेकिन इसके लिए ट्रस्ट की सहमति लेनी होगी।
  • 2,01,000 में शुद या 3,01,000 में पति-पत्नी दोनों पैट्रन ट्रस्टी बन सकते हैं।
  • भजन गायक फ्री में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। (भविष्य में उनके रूकने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।)
kedarnath dham

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें