UttarakhandBig News

Good News : राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिली एसी बस और एसी कोच में यात्रा करने की सुविधा, शासनादेश जारी

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है. सरकार की ओर से यात्रा करने के लिए खिलाडियों को एसी बस और ट्रेन के एसी कोच में यात्रा करने की सुविधा दी गई है. जिसे लेकर शासनादेश जारी हो गई है.

राष्ट्रीय खिलाड़ियों को धामी सरकार की सौगात

राज्य सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों के हितों के लिए कई अहम निर्णय ले रही है। रेखा आर्या ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि आज हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है. पूर्व में खिलाडियों को यात्रा करने में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब राज्य सरकार ने खिलाडियों की यात्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर शासनादेश जारी किया है.

खिलाड़ियों को मिली एसी बस और एसी कोच में यात्रा करने की सुविधा

मंत्री ने बताया कि पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था. लेकिन नए शासनादेश जारी होने के बाद अब खिलाडियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा मिलेगी. खेल मंत्री ने कहा कि निश्चित ही राज्य के खिलाडियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी वह उन्हें अब नही होगी.

राज्य सरकार ने किया शासनादेश जारी

रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के सभी खिलाडियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं. आज खिलाडियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो, आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो, सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है. कैबिनेट मंत्री ने शासनादेश जारी होने पर सीएम का आभार व्यक्त किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें