Uttarkashi NewsHighlight

गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास सिंगोटी पर एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई.

गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसा

हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. खड़ी चट्टान होने के कारण रेसक्यू में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम खाई में पहुंची. लेकिन तब तक कार सवार की मौत हो चुकी थी. हादसे के दौरान कार में एक ही व्यक्ति सवार था. मृतक की पहचान ममलेश (42) पुत्र रामलाल निवासी देहरादून के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें