Haridwar NewsHighlight

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था युवक, पुलिस ने किया देशी तमंचे के साथ अरेस्ट

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सघन चैकिग अभियान के दौरान एक आरोपी को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक के कब्जे से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बताया जा रहा है आरोपी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

चेकिंग के दौरान आरोपी अरेस्ट

बता दे लक्सर कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों व असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस की टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

देशी तमंचे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

एसएसपी के निर्देशों पर लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक आरोपी को देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक की पहचान प्रताप पुत्र नरेश निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है. जो लक्सर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश का जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें