HighlightUttarakhand Chamoli News

दून से नेपाल के लिए जल्द शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, जानें कितना होगा किराया

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नेपाल के लिए जल्द ही सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने देहरादून से काठमांडू के लिए सीधी हवाई सेवा के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट शुरू करेगी।

दून से नेपाल के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

देहरादून से नेपाल के लिए यूकाडा ने हवाई सेवा शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। जिसमें कई कंपनियों ने अप्लाई किया था। जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड को चुन लिया गया है। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड से 180 सीट क्षमता विमान के लिए प्रति यात्री किराया 5500 रुपए दिया था। सबसे कम होने के कारण कम्पनी को चुन लिया गया है।

जानें कितना होगा किराया

बता दें कि 25 प्रतिशत सीट बुकिंग करने पर प्रति यात्री किराया 2500 रुपए होगा। इसके बाद 25 प्रतिशत सीट का तीन हजार और बाकी 25 प्रतिशत सीट का किराया चार हजार रुपए होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस डीजीसीए की मंजूरी मिलने के देहरादून से नेपाल के लिए फ्लाइट शुरू कर देगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें