UttarakhandBig News

उपचुनाव में BJP को मिली हार, सामने आया प्रदेश अध्यक्ष का रिएक्शन, बोले भंडारी को…

उत्तराखंड में 10 जुलाई को मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दमदार जीत हासिल की है. मंगलौर सीट पर कांग्रेस ने कांटे की टक्कर में भाजपा को मात दी. वहीं बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से हराया है. नतीजे सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का रिएक्शन सामने आया है.

हार के बाद सामने आया प्रदेश अध्यक्ष का रिएक्शन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उपचुनाव में मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता ने जो भी जनादेश दिया है उसे भाजपा स्वीकार करती है। भट्ट ने कहा जल्द हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बद्रीनाथ विधानसभा सीट से प्रत्याशी चयन पर उठ रहे सवालों पर कहा कि पार्टी आगामी दिनों में सभी चीजों की समीक्षा करेगी।

पार्टी ने अपना कर्तव्य निभाया है : भट्ट

राजेंद्र भंडारी को लेकर महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने अपना कर्तव्य निभाया है. भाजपा ने चुनाव से पहले भंडारी को टिकट देने की बात हुई थी. पार्टी के हर कार्यकर्ता ने अपना पूरा काम किया है. उसी का परिणाम है कि मंगलौर में भाजपा जीत के इतने करीब पहुंच पाई है।

कांग्रेस ने की दमदार जीत हासिल

बता दें बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 वोटों से करारी हार दी है. वहीं मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी मोहम्मद निजामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को कुल 422 मतों से हराया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें