Nainital NewsHighlight

आपदा के कार्यों में लापरवाही पर सीएम धामी सख्त, सिंचाई विभाग के EE के खिलाफ लिया एक्शन

आपदा के कार्यों में लापरवाही पर मुख्यमंत्री सख्त रवैया अपनाए हुए हैं. हल्द्वानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के कार्यों में देरी और लापरवाही पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है.

सिंचाई विभाग के EE पर गिरी गाज

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में आपदा के कार्यों में हुई लापरवाही पर सीएम धामी ने बड़ी कार्रवाई कर सिंचाई विभाग हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल को हटा दिया है. बता दें बीसी नैनवाल को मुख्य अभियंता अल्मोड़ा कार्यालय में अटैच किया गया है.

इन्हें सौंपा चार्ज

बीसी नैनवाल की जगह भीमताल में तैनात दिनेश सिंह रावत को अधिशासी अभियंता हल्द्वानी का चार्ज दिया गया है. जिसे लेकर शुक्रवार को सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं.

nainital news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें