अनंत-राधिका की वेडिंग के लिए Priyanka Chopra पहुंची मुंबई, पति निक के साथ एयरपोर्ट पर हुई स्पाट

कल यानी 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन(Anant Ambani Radhika Merchant Wedding) में बंधने वाले है। ऐसे में दूर-दूर से इस बिग फेट वेडिंग में शामिल होने के लिए सेलेब्स आ रहे हैं। ऐसे में इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का भी नाम शामिल हो गया है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इंडिया पहुंच चुकी हैं।

Priyanka Chopra पति निक जोनस के साथ पहुंची मुंबई
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस इंडिया आई है। दोनों कल अनंत और राधिका की शादी में शामिल होंगे। दोनों को पैपराजी ने मुंबई के एख प्राइवेट एयरपोर्ट में स्पाट किया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां दोनों बारिश में पोज देते दिखाई दिए।

अनंत-राधिका की शादी में होंगे शामिल
दोनों प्रियंका ओर निक तस्वीरों में काफी कूल लग रहे थे। जहां प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट-बेज को-अर्ड सेट वियर किया था।

तो वहीं पति निक ने प्रिंटेड को-अर्ड सेट पहना था। दोनों ने ब्लैक चश्मा भी पहना हुआ था। बता दें कि एयरपोर्ट पर कपल नजर आए। लेकिन साथ में उनकी बेटी मालती मैरी नजर नहीं आई।

बता दें कि दोनों अनंत और राधिका की वेडिंग में शामिल होने के लिए आए है। अनंत-राधिका की शादी मुंबई में ही होनो जा रही है। जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ के दिग्गज स्टार्स भी शामिल होंगे।