TrendingHighlight

शहीद Captain Anshuman Singh की पत्नी पर किया था भद्दा कमेंट, NCW ने की सख्त कार्यवाही की मांग

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह(Captain Anshuman Singh) को कीर्ति चक्र(Kirti Chakra) से सम्मानित किया। ऐसे में उनके मरणोपरांत उनकी पत्नी स्मृति ने ये सम्मान प्राप्त किया था। इसी समारोह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें स्मृति काफी भावुक नजर आईं।

जहां कुछ लोगों ने इस वीडियो पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। तो वहीं दूसरी ओर एख शख्स ने स्मृति(Smriti Singh) पर अभद्र टिप्पणी की। जिससे सोशल मीडिया पर लोग भी आग बबुला हो गए। ऐसे में इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग(NCW) ने उस शख्स पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Captain Anshuman Singh की पत्नी पर किया भद्दा कमेंट

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि अहमद नाम के एक शख्स ने स्मृति की उस वीडियो पर अभद्र कमेंट किया था। ऐसे में इस टिप्पणी के बाद इस शख्स पर नए भारतीय न्याय संहिता कानून के तहत मुकदमा दर्ज होगा। NCW ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र भेजा।

NCW ने की सख्त कार्यवाही की मांग

जिसमें उन्होंने लिखा कि NCW को एक स्क्रीनशॉट मिला, जिसमें अहमद .के जो की दिल्ली का रहने वाला है, ने शहीद केप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर बेहद भद्दी टिप्पणी की है। ऐसे में ये भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 को उल्लंघन करता है। ऐसे में इन नियम के तहत उसके खिलाफ सख्त कार्यावाही की मांग की गई है। साथ ही FIR दर्ज कर गिरफ्तार करने की भी मांग की है।

क्या कहती है बीएनएस की धारा 79?

बता दें कि नए कानून बी. एन. एस. की धारा 79 महिला का अपमान करने वाले को दंडित करती है। इस कानून के तहत अगर कार्य महिला का अपमान करने के उद्देश्य से किया गया है तो आरोपी को तीन साल की सजा और साथ ही जुर्माने का भी प्रावधान है। इसके अलावा बार-बार अपराध करने वाले को कठोर सजा भी दी जा सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें