Big NewsBageshwar news

बैजनाथ में घर के पास बने गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बागेश्वर के बैजनाथ टीट बाजार में एक मासूम की घर के पास बने एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। एकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घर के पास बने गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

गरुड़ के बैजनाथ टीट बाजार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर के पास बने एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक टीट बाजार निवासी दीपक वर्मा का इकलौता बेटा शांतनु वर्मा (8) अपने दोस्त कार्तिक वर्मा (8) के साथ घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहा था। इसी दौरान वो पैर फिसलने के कारण पानी के गड्ढे में गिर गया।

परिजनों में मचा कोहराम

शांतनु के गड्ढे में गिरने पर उसका दोस्त मदद के लिए चिल्ला रहा था। कार्तिक की चीख-पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को गड्ढे से बाहन निकाला। आनन-फानन में शांतनु को बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें