EntertainmentHighlight

Urvashi Rautela शूटिंग के दौरान हुई चोटिल, अस्पताल में हैं भर्ती, जानें कैसी है एक्ट्रेस की हालत

Urvashi Rautela Hospitalized: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। उर्वशी फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई। कहा जा रहा है कि उनके हाथ में काफी चोट आई है। जिसके चलते उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में हैदराबाद के एक अस्पताल में फिलहाल एक्ट्रेस भर्ती है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस (Urvashi Rautela Hospitalized)

खबरों क माने तो हैदराबाद में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी आने वाली तेलुगु फिल्म एनबीके 109(NBK 109) की शूटिंग कर रही थी। ऐसे में इसी फिल्म के एख एख्शन सीक्वेंस के दौरान वो घायल हो गई। चोट इतनी गहरी थी कि उनके हाथ में फ्रैक्चर आया है। कहा ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस अभी फिलहाल काफी तकलीफ में है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई चोटिल

बता दें कि एनबीके 109 फिल्म में उर्वशी का अहम रोल हैं। ऐसे में इस फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस हैदराबाद गई थीं। जहां वो चोटिल हो गई। बता दें कि अभी तक उर्वशी ने चोट के बाद का कोई अपडेट नहीं दिया है। साथ ही अस्पताल से कोई तस्वीर भी शेयर नहीं की है। ऐसे में उर्वशी के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

एनबीके 109 कब होगी रिलीज (NBK 109 Release Date)

कोल्ली द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म की शूटिंग बीते साल नवंबर में शुरू हो गई थी। इस फिल्म में नंदमुरी मुख्य भूमिका में है। तो वहीं बॉबी देओल, दुलकर सलमान और प्रकाश राज भी अहम रोल में नजर आएंगे। बता दें कि ये फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज की जा सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें