Big NewsUttarakhand

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार देर शाम 10.30 बजे निधन हो गया. देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बता दें शैलारानी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थी. पिछले दो दिन से विधायिका जिंदगी की जंग लड़ रही थी. उनकी मौत की खबर सुनने के बाद से भाजपा के साथ ही प्रदेश में भी शोक की लहर है.

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम धामी ने विधायिका की मौत पर दुख जताया है. ‘सीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा कि केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक शैला रानी रावत के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है।’

सीएम धामी ने आगे लिखा ‘शैलारानी रावत काल कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।’

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें