Entertainment

Usha Uthup Husband Died: नहीं रहें सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको, कार्डियक अरेस्ट बनी मौत की वजह

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको (Usha Uthup Husband Jani Chacko Died) अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार को कोलकाता में उन्होंने आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से जानी चाको का निधन हो गया। ऐसे में परिवार वालों ने निधन की जानकारी दी।

उषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन (Usha Uthup Husband Died)

खबरों की माने तो उषा के पति जानी चाको(Jani Chacko) घर पर टीवी देख रहे थे। तभी 78 वर्षीय चोको को बेचैनी सी महसूस हुई। ऐसे में उन्हें तुर्ंत पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। ऐसे में आज यानी नौ जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Jani Chacko Died

Usha Uthup के दूसरे पति थे जानी चाको

बता दें कि जानी चाको सिंगर के दूसरे पति थे। वो चाय के बागानों का बिजनेस करते थे। ऐसे में दोनों की मुलाकात 70 के दशक में एक नाइट क्लब में हुई थी। बता दें कि जानी चाको अपने पीछे अपनी पत्नी उषा के अलावा दो बच्चे एक बेटा और बेटी छोड़ गए। बता दें कि इससे पहले उषा की शादी दिवंगत रामू से हुई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें