highlightUdham Singh Nagar

मछली मारने डैम में गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा, पुलिस खोजबीन में जुटी

शक्तिफार्म में अपने दो साथियों के साथ एर ग्रामीण मढली मारने के लिए गया था। लेकिन यहां वो पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जब वो इसमें नाकाम हो गए तो वो दोनों मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण की तलाश कर रही है।

मछली मारने डैम में गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा

उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म में मछली मारने के लिए गया एक ग्रामीण बह गया। बताया जा रहा है कि रविवार को निर्मल नगर निवासी जगदीश मंडल (40) पुत्र विनोद अपने दो साथियों के साथ खैरभट्टी के समीप धौरा डैम जलाशय में मछली मारने के लिए गया था। इस दौरान वो पानी के तेज बहाव में बह गया।

जाल फेंकने के दौरान पानी में गिरा

बताया जा रहा है कि जगदीश जाल फेंकने के दौरान पानी में गिर गया। उसके दोनों साथियों ने उसे तेज बहाव से निकालने की कोशिश की लेकिन वो निकाल नहीं पाए। जिसके बाद वो वहां से भाग गए। इस घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर वो मौके पर पहुंची और ग्रामीण की खोजबीन शुरू की। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button