International News

Indonesia: सुलावेसी द्वीप पर भारी बारिश से सोने की खदान में भूस्खलन, 18 लोग लापता, 12 की मौत

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया है। यहां सुलावोसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश की वजह से एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। 18 लोगों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिली है कि हादसे में मिट्टी के नीचे दबे पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि बचाव दल 18 लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

164 कर्मचारी कर रहे लापता लोगों की तलाश

लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय बचाव दल, पुलिस और सैन्यकर्मियों समेत 164 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बचाव कर्मचारियों को भूस्खलन स्थल तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर यानी 12.43 मील का रास्ता तय करना पड़ा रहा है। यहां सड़क पर कीचड़ और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बचाव अभियान में मुसीबत आ रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें