Char Dham YatraHighlight

चारधाम यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत, 168 पहुंची मृतकों की संख्या

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चारधाम यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसी के साथ चारधाम यात्रा के दौरान मरने वाले यात्रियों की संख्या 168 पहुंच गई है।

चारधाम यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत

चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आए दो और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों श्रद्धालुओं की बद्रीनाथ धाम की यात्रा के दौरान हुई है। चारधाम यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब 168 पहुंच गई है।

केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान हुई सबसे अधिक मौतें

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान अभी तक सबसे अधिक मौत हुई है। बता दें केदारनाथ धाम में अभी तक 80 यात्रियों की मौत हुई है। जबकि बदरीनाथ की यात्रा के दौरान 42, गंगोत्री धाम में 13 और यमुनोत्री धाम में 29 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं चार मौत हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें