National

हाथरस सत्संग हादसे को बाबा के वकील एपी सिंह ने बताया साजिश, दिया बड़ा बयान

यूपी के हाथरस में मची भगदड़ मामले को लेकर नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चौंकाने वाला बयान दिया है। एपी सिंह ने कहा कि ये केवल भगदड़ की घटना नहीं है बल्कि नारायण साकार हरि के खिलाफ साजिश है।

एपी सिंह ने कहा कि 2 जुलाई को हाथरस में जो घटना हुई है, वो केवल भगदड़ नहीं है बल्कि नारायण साकार हरि के खिलाफ साजिश है। मानव संगम सद्भावना मिलने के लिए सारी परमिशन मिली हुई थीं। यहां पर कुछ गाड़ियां खड़ी मिली थीं। जो पंडाल था, वहां महिलाएं थीं। कुछ लोग भी थे जिन्होनें भगदड़ करी। उनके हाथों में नशीला स्प्रे लगा हुआ था।

सांस रुकने से हुई मौत

एपी सिंह ने कहा कि ऐसे 12 लोग थे। ये केवल नारायण साकार हरि को बदनाम करने के लिए नहीं बल्कि पूरा मानव संगम सद्भावना को खत्म करने के लिए था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है, सांस रुकने से मौत हुई है। वो लोग भागते-भागते सफेद और काली स्कॉर्पियो में बैठे। उन्होनें कहा कि एसपी हाथरस भी जांच कर रहे हैं। अलीगढ़ का जो टोल है, उसकी सीसीटीवी फुटेज को सीज कर लिया जाए। हम लोग पहचान करेंगे। ये कोई दुर्घटना की बात नहीं है, हत्या की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें