Uttarakhand Chamoli NewsBig News

बारिश ने मचाया हाहाकार, बद्रीनाथ हाईवे बंद, प्रशासन ने की यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। बारिश के बाद मलबा और भारी भरकम बोल्डर गिरने से बद्रीनाथ हाईवे कई जगह बंद हो गया है। जिसके कारण सैकड़ों यात्री रास्ते में ही फंस गए हैं। यात्रियों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

बद्रीनाथ हाईवे बंद

बता दें चमोली में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते विष्णु प्रयाग से आगे बलदौडा पुल के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं तोताघाटी और सफेद पहाड़ पर हाईवे पर बोल्डर गिरे हुए हैं। एनएच की ओर से जेसीबी से लगातार मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को यातायात के दौरान सावधानी से चलने की हिदायत दी जा रही है।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

पहाड़ों में सफर न करने की दी हिदायत

मौसम विभाग की ओर से सात ओर आठ जुलाई को दो दिन तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से पहाड़ों पर यातायात करने वाले लोगों से भूस्खलन की आशंका देखते हुए यातायात से बचने की अपील की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें