Big NewsUttarakhand Chamoli News

नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की इलाज की दौरान मौत हो गई।

नैनीताल हाईवे पर हादसे में दो की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कर्णप्रयाग से आदिबद्री की ओर जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। चांदपुरगढ़ी के पार कार खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को रेस्क्यू किया। एक महिला की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में तीन लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसडीआरएफ की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें