Big NewsNainital News

पेड़ से टकराई कार, हादसे में एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गड़प्पू के जंगल में एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गड़प्पू जंगल में एक कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर के पूर्व प्रधान सज्जन खां के बेटे सुहैल अहमद उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

हल्द्वानी से लौट रहे थे बाजपुर

मिली जानकारी के मुताबिक सुहैल अहमद कार से शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से अपने घर बाजपुर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी कार गड़प्पू जंगल में एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर 108 एंबुलेंस उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें