पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती फिर प्यार, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद के एक युवक ने पहले तो एक विवाहित महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। जब महिला ने आरोपी से शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। महिला को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा।
पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती फिर हो गया प्यार
मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि एक साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर अब्दुल समद निवासी पीर का बाजार गली नंबर दो करूला मुरादाबाद से हुई। दोनों के बीच बाते होने लगी। फिर आरोपी उस से मिलने के लिए रामनगर आने लगा और दोनों को प्यार हो गया।
शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
रामनगर आकर आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने महिला की अश्लील फोटो भी खींच ली। जब महिला ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। महिला को उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने धारा 376, 504 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।