UttarakhandHighlight

Good News : केंद्र सरकार ने दी पीएम-श्री योजना के तहत 84 विद्यालयों को मंजूरी, जानिए क्या रहेगा खास

प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) के तहत दूसरे चरण में प्रदेश के 84 विद्यालयों का चयन किया गया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने इन विद्यालयों में ढांचागत विकास एवं नवाचारी गतिविधियों के लिये 61.19 करोड़ की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में पीएम-श्री योजना के अंतर्गत कुल 225 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है। जिस पर प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पीएम मोदी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का आभार जताया है।

केंद्र सरकार ने दी 84 विद्यालयों को मंजूरी

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिये विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने पीएम-श्री योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में प्रदेश के 84 विद्यालयों का चयन कर उनके ढांचागत विकास एवं नवाचारी गतिविधियों के लिये 61.19 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दे दी है। विभागीय मंत्री ने बताया कि इससे पहले प्रथम चरण में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने प्रदेश के 141 विद्यालयों का चयन पीएम-श्री योजना के लिये किया था। इसके साथ ही इस योजना के तहत अब प्रदेश में कुल 225 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है।

डिजिटल बोर्ड की सुविधा भी होगी उपलब्ध

नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधनों के तहत बच्चों को स्कूल से जोड़ने व उन्हें स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत पीएम-श्री योजना के तहत चयनित स्कूलों में आईसीटी एवं डिजिटल सुविधा, डिजिटल टीवी, डिजिटल बोर्ड, ऑडियो-विजुअल सिस्टम, बैण्ड सेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इसके अलावा चयनित स्कूलों में 21 अतिरिक्त कक्षा कक्ष, 11 कम्यूटर कक्ष, 19 फिजिक्स प्रयोगशाला, 9 रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, 9 जीव विज्ञान प्रयोगशाला आदि का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही ग्रीन स्कूल के तहत डस्टबिन, एलईडी लाइट की भी व्यवस्था की जायेगी।

चिन्हित विद्यालयों में समर कैम्प का भी किया जाएगा आयोजन

विभागीय मंत्री ने बताया कि इन विद्यालयों में नावाचारी गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके तहत विद्यालयों में बैगलेस डे, वार्षिकोत्सव, समर कैम्प, एक्सपोजर विजिट, एक्सपर्ट टॉक व स्वच्छता पखवाड़ा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इन तमाम गतिविधियों के लिये धन की कमी अड़े नहीं आयेगी इसके लिये प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने धनराशि स्वीकृत की है। विभागीय मंत्री ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत तीसरे चरण में प्रदेश के अधिक से अधिक विद्यालयों का चयन हो सके इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूरी तैयारी रखने को कहा है।

चयनित विद्यालयों का जनपदवार विवरण

पीएम श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में जनपद ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ तथा अल्मोड़ा में 10-10 विद्यालयों का चयन किया गया है। जबकि नैनीताल और चमोली में 8-8, पौड़ी में सात, देहरादून, हरिद्वार व उत्तरकाशी में 6-6, चम्पावत और टिहरी में 4-4, बागेश्वर में 3 और रूद्रप्रयाग में 2 विद्यालयों का चयन पीएम-श्री योजना के लिये हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें