Big NewsUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी ने रावल पद से दिया त्याग पत्र, अब इन्हें दी जिम्मेदारी

बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी ने रावल पद से अपना त्याग पत्र दे दिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद बीकेटीसी की ओर से नए रावल की घोषणा कर दी गयी है।

बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी ने रावल पद से दिया त्याग पत्र

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने रावल पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे बीकेटीसी ने स्वीकार कर नए रावल की घोषणा कर दी है। बता दें वर्तमान मे बदरीनाथ धाम मे नायब रावल के पद पर काम कर रहे अमरनाथ नंबूदरी को रावल पद पर तैनात किया जाएगा।

13 जुलाई को होगा नए रावल का तिलपात्र

जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को नए रावल अमरनाथ नंबूदरी का तिलपात्र किया जाएगा। जिसके बाद 14 जुलाई को बाल भोग लगाने के बाद ही नए रावल अमरनाथ नंबूदरी बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बनेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें