Nainital NewsHighlight

नशे में कार दौड़ा रहा था युवक, सात पशुओं को रौंदा, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ़्तार कार से सात पशुओं को कुचल दिया। हादसे में एक पशु की मौत हो गई। जबकि छह घायल हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नए आपराधिक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नशे में धुत युवक ने लावारिश पशुओं को रौंदा

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार प्रियांशु शर्मा निवासी पीलीकोठी बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए गया था। वहां सभी दोस्तों ने देर रात तक शराब पी। प्रियांशु ने अपने दोस्त से लग्जरी ऑटोमेटिक कार टेस्ट ड्राइव के लिए मांगी और रेलवे बाजार से क्षत्रिय चौराहे की ओर जाने लगा। इस दौरान शराब के नशे में धुत प्रियांशु ने सड़क पर लेटे पशुओं को कुचलता हुआ चल गया।

दर्दनाक हादसे में एक पशु की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार कार इतनी तेज रफ़्तार में थी कि झुंड में बैठे पशु हवा में उछलकर इधर-उधर छिटक गए। दर्दनाक हादसे में एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह घायल हैं। पुलिस ने देर रात पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल पशुओं का इलाज करवाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें