HighlightSports

Team India के साथ फैंस ने भी मिलाए सुर, स्टेडियम में गाया Vande Mataram Song, रोंगटे खड़े कर देगा ये वायरल Video

पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम का देश में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान टीम ने प्रधानमंत्री से उनके आवास में मुलाकात भी की। जिसके बाद शाम को मुंबई के मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया ने विक्ट्री परेड(Victory Parade) निकाली।

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम(Team India) की इस जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस का जमावड़ा पहले से ही लगा हुआ था।वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में करीब 33,000 लोग मौजूद थे। ऐसे में टीम इडिंया ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरन रोहित शर्मा और उनकी टीम ने देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम’ गाते(Vande Mataram Song) हुए विक्ट्री लैप लगाया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विजय लैप के दौरान Team India ने गाया Vande Mataram Song

इस खास पल को लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें टीम वंदे मातरम गाते हुए विजय लैप लगा रही है। वीडियो में विराट, रोहित शर्मा, हार्दिक और सूर्य वंदे मातरम गाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं बाकती खिलाड़ियों के हाथ में तिरंगा दिखा। ऐसे में फैंस ने भी टीम का पूरा साथ दिया।

https://twitter.com/BCCI/status/1808924161747681755

दर्शकों ने टीम के साथ मिलाए सुर

टीम के प्लेयर्स पूरे जोश के साथ वंदे मातरम गाना गाते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में फैंस को भी टीम ने गाने पर मजबूर कर दिया। टीम के साथ फैंस ने भी सुर मिलाए और वंदे मातरम गाना गाया। ऐसे में ये रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें कई मिलयन व्यूज आ चुके है। इसके अलावा वीडियो में एक मजेदार चीज भी कैद हुई। जिसमें एक फैन उत्साह में हार्दिक की तरफ अपनी शर्ट फेंकता है। ये देखकर बुमराह हंसने लगते है ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें