Dehradun NewsBig News

देहरादून में इस जगह ग्राउंड में बने गड्ढे में गिरने से पांच साल के मासूम की मौत, परिजनों में पसरा मातम

देहरादून के प्रेमनगर से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने पानी से भरे गड्ढे में गिरने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्राउंड में बने गड्ढे में गिरने से पांच साल के मासूम की मौत

घटना गुरुवार की है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर ने दोपहर करीब 12 बजे अपने बच्चे पांच साल के बेटे अधीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की।

परिजनों में पसरा मातम

बच्चे की खोजबीन के दौरान प्रेमनगर में स्थित दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने पानी से भरे हुए खड्डे में एक बच्चे का शव बरामद हुआ। जिसे तत्काल गड्ढे से निकाल कर अस्पताल ले जाय गया। जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें