Dehradun NewsUttarakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई धामी सरकार की उपलब्धियां, तीन साल के कार्यकाल को बताया बेमिसाल

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री के तीन साल की उपलब्धियां को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के तीन साल पूर्ण होने पर सफलता गिनाई।

महेंद्र भट्ट ने गिनाई धामी सरकार की उपलब्धियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़ने का काम किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी कदम उठाए और अन्य राज्यों के लिए ये मिसाल बने हैं।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि जबरन धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार किया। कठोर कानून लेकर आए, लैंड जिहाद पर शिकंजा कसा, दंगा विरोधी कड़ा कानून लाने का काम हमारी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण देने का काम हमारी सरकार ने किया है। नारी सशक्तिकरण में अनेकों योजनाएं लाई गई। छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की योजनाएं लाई गई।

तीन साल के कार्यकाल को बताया बेमिसाल

बीजेपी अध्यक्ष में सीएम धामी की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि इन्वेस्टर समिट में बड़े स्तर पर एमओयू करार हुए अभी तक 71 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। होमस्टे बनाने वालों के लिए स्पेशल छूट सरकार ने दी है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई अन्य उपलब्धियां को भी गिनाते हुए कहा कि तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें