Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास भूस्खलन, वाहनों को बैरियर पर रोका, मार्ग खोलने का काम जारी

उत्तराखंड के पहाड़ों में मानसून ने कहर बरपाया हुआ है। पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। गुरुवार शाम को भारी बारिश के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास नाला उफान पर आ गया। इस दौरान भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों को बद्रीनाथ और पाण्डुकेश्वर बैरियर पर रोक दिया है। मार्ग खोलने का काम जारी है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 4 जुलाई यानी गुरुवार को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी देहरादून, हरिद्वार टिहरी और पौड़ी जिले में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें