Dehradun NewsHighlight

मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, छह लोग घायल

सूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। देहरादून से मसूरी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों समेत तीन युवतियां घायल हो गई। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा गुरुवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देहरादून से मसूरी की ओर जा रही कार भट्टाफॉल के पास अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में छह लोग घायल

घायलों की पहचान भवानी सिंह रावत निवासी नरेंद्रनगर, गिरीश सिंह, दिलीप सिंह, मोना, मीणा ओर सपना के रूप में हुई है। तीन युवतियां नेपाली मूल की बताई जा रही है। सभी कार सवार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम भी हादसे की वजह की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें