Haridwar NewsHighlight

कांग्रेस प्रभारी शैलजा को मिला उपचुनाव के लिए समय, पांच जुलाई को करेंगी मंगलौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

आखिरकार कांग्रेस प्रभारी शैलजा को उत्तराखंड की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समय मिल ही गया। पांच जुलाई यानी कल कांग्रेस प्रभारी मंगलौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। बता दें इससे पहले वे वर्चुअल बैठकों के माध्यम से ही कांग्रेस नेताओं को उपचुनाव की रणनीति और तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश दे रही थी।

पांच जुलाई को कांग्रेस प्रभारी करेंगी मंगलौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

बता दें आगामी 10 जुलाई को बदरीनाथ विधानसभा सीट और बदरीनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। पांच जुलाई को प्रदेश प्रभारी मंगलौर सीट से प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए प्रचार करेगी। इसके साथ ही उपचुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगी। बता दें उपचुनाव के लिए अब कुछ ही दिन का समय शेष है।

बदरीनाथ विधानसभा का दौरा नहीं हुआ है तय

शैलजा कुमारी पर उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। लेकिन लोस चुनाव में वह सिर्फ दो बार ही उत्तराखंड आईं थी। उपचुनाव के लिए भी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का ये पहले दौरा है। फिलहाल प्रदेश प्रभारी का बदरीनाथ विधानसभा का दौरा करने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें