UttarakhandHighlight
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, उत्तराखंड आने- जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देख लें लिस्ट

अगर आप भी ट्रेन से वाराणसी से देहरादून आने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें। वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस 23 जुलाई से चार अगस्त तक रद्द रहेगी। मुरादाबादे मंडल के रोजा रेलवे स्टेशन पर रिमॉडलिंग कार्य के चलते देहरादून की तीन ट्रेन प्रभावित रहेगी।
उत्तराखंड आने- जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्स्प्रेस 23 जुलाई से चार अगस्त तक रद्द रहेगी।
- जबकि देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस 24 जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त की गई है।
- इसके अलावा हावड़ा से आने वाली उपासना एक्सप्रेस दो अगस्त को लखनऊ तक ही आएगी और तीन अगस्त को वहीं से वापस लौटेगी।
- वहीं हावड़ा से आने वाली कुंभ एक्सप्रेस 31 जुलाई, तीन अगस्त, तीन और चार अगस्त को लखनऊ तक ही आएगी और वहीं से वापस लौटेगी।